IPL का 15वां सीजन शुरू होने वाला है। 2008 से लेकर अभी तक IPL में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना बेहद मुश्किल है। 26 मार्च से जब IPL की शुरुआत हो रही है। हर किसी की नजर होगी कि क्या इस बार ये रिकॉर्ड्स टूट पाएंगे? चलिए ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं...
IPL के सबसे मुश्किल रिकॉर्ड:सबसे तेज शतक और एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर क्रिस गेल के नाम टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम के 158 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 बॉल में 175 रन बनाए थे। इस पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर कहा था- गेल का खेल देखकर मैं सोचता हूं कि मेरा विकेटकीपर बनने का फैसला सही था। पारी में गेल ने 17 छक्के जड़े थे। IPL इतिहास का सबसे तेज शतक भी क्रिस गेल की इसी पारी के नाम है। उस दौरान गेल ने सिर्फ 30 गेंद में शतक जड़ा था।
तारीख थी 23 अप्रैल 2013 और मैदान था बैंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम। क्रिस गेल ने विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB की तरफ से यह ऐतिहासिक पारी खेली थी। बड़ी बात ये भी थी कि अकेले गेल ने जितने रन बनाए थे, पुणे वॉरियर्स की पूरी टीम उनके बराबर रन नहीं बना पाई थी। RCB ने पांच विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे।
0 Comments